हाथरस गैंगरेप को लेकर आलोचना झेल रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने गुरु गोरखनाथ के नाम को कलंकित कर दिया है। वह पद पर बैठने लायक नहीं हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि हाथरस की घटना के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ के नाम को कलंकित किया है।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि गुरु गोरखनाथ जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब को, दलित को और यहां तक कि गैर हिंदुओं को नाथ संप्रदाय में सम्मिलित किया था, उसको कलंकित किया है। योगी आदित्यनाथ पद पर बैठने लायक नहीं हैं।
आधी रात को हाथरस पीड़िता के दाह संस्कार को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘योगी आदित्यनाथ तो धार्मिक आदमी हैं, क्या वो नहीं जानते कि सूर्यास्त के बाद दाह संस्कार नहीं होता है? आखिर उनकी पुलिस ने रात के अंधेरे में उस बच्ची का अंतिम संस्कार क्यों किया?’
इस घटना को लेकर सियासती राजनीती तेज होती जा रही है। और विरोधी पार्टी योगी सरकार से इस्तीफे की मांग कर रही है। और इस घटना को लेकर देश भर में प्रदर्शन तेज होते जा रहा है।