कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस में हुए सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए शनिवार को रवाना हुए। दोनों नेताओं के साथ, पार्टी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल हाथरस जा रहा है।
कांग्रेस द्वारा जारी एक वीडियो जारी करके लिखा श्री राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गाँधी हाथरस की ओर जा रहे हैं। न्याय के लिए हमारी लड़ाई बंद करने से कुछ नहीं होगा, हमारे संकल्प से कुछ नहीं होगा। #SatyagrahaForOurDaughter से कुछ नहीं होगा।
Shri @RahulGandhi & Smt. @priyankagandhi are on their way to Hathras.
Nothing will stop our fight for justice, nothing will stop our resolve.
Nothing will stop the #SatyagrahaForOurDaughters pic.twitter.com/zNB4XrJbs2
— Congress (@INCIndia) October 3, 2020
लेकिन अब इस वीडियो से विवाद भी शुरू हो गया है। इस वीडियो को हरि मांझी शेयर करते हुए लिखा कि दलित भाइयों-बहनों का दुःख बाँटने जा रहा है दोनो भाई-बहन । इतनी इनको दुःख है की ठहाका लगाकर दुःख बाँटने #Hathras जा रहे है। आपको हक़ नहीं की हम दलित हिंदुओं के भावनाओं के साथ खेलें कभी राजस्थान भी हो लीजिए ।
दलित भाइयों-बहनों का दुःख बाँटने जा रहा है दोनो भाई-बहन । इतनी इनको दुःख है की ठहाका लगाकर दुःख बाँटने #Hathras जा रहे है। @priyankagandhi @RahulGandhi आपको हक़ नहीं की हम दलित हिंदुओं के भावनाओं के साथ खेलें कभी राजस्थान भी हो लीजिए । #Hathras pic.twitter.com/GjS4K0VmoG
— हरि मांझी (@HariManjhi) October 3, 2020
इसके बाद उन्होंने एक वीडियो और शेयर करते हुए लिखा कि जिस तरह से राहुल जी -प्रियंका जी की हँसी ने मुझे बहुत पीड़ा पहुँचाई है। क्या हम दलित हिंदुओं का आत्मसम्मान नहीं है। प्रियंका गाँधी और राहुल गाँधी जी ? राजस्थान में दलित हिंदू बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है उसके घर जाएँगे? शर्म करो कांग्रेस
जिस तरह से राहुल जी -प्रियंका जी की हँसी ने मुझे बहुत पीड़ा पहुँचाई है। क्या हम दलित हिंदुओं का आत्मसम्मान नहीं है @priyankagandhi जी- @RahulGandhi जी ? राजस्थान में दलित हिंदू बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है उसके घर जाएँगे? शर्म करो कांग्रेस pic.twitter.com/eB3CYfrG5j
— हरि मांझी (@HariManjhi) October 3, 2020
हाथरस रवाना होने से कुछ देर पहले, राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस दुखी परिवार से मिलने से दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ उप्र सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को यह स्वीकार नहीं करना चाहिए।’ पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कई सांसद हाथरस जाएंगे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगे।