नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ देश के कई हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस कानून का विरोध करते हुए कहा था कि वो कागज नहीं दिखाएंगे, चाहे तो गली मार लो। उनके इस बयान पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादन ने ओवैसी की तूलना जिन्ना से की है।
हरनाथ सिंह ने कहा कि, ओवैसी साहब का डीएनए टेस्ट करेंगे तो उसमें जिन्ना का डीएनए मिलेगा। इसके आगे उन्होंने कि, सीएए के विरोध में ओवैसी नहीं बोल रहे बल्कि जिन्ना की आत्मा बोल रही है। ओवैसी देश के टुकड़े-टुकड़े कर देना चाहते हैं। इसके आगे उन्होंने मांग की है कि, ओवसी पर देशद्रोह का मुकदमा दायर कर कार्वाई की जानी चाहिए
दरअसल, नागरिकता कानून को लेकर ओवैसी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि, जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कहलाएगा। मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होती तो सीना दिखाएंगे की मार गोली। मार दिल पे गोली मार क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है।