{ हरिद्वार से रिज़वान की रिपोर्ट }
सामने ना आने पर हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में दो जमातियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों जमातियों पर धारा 151,188, 307 हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हुआ है।
प्रशासन की बार बार अपील के बाद भी दोनों जमाती सामने नही आए थे, ज्वालापुर क्षेत्र में जमातियों के छुपे होने से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया था।
दोनों जमातियों में एक जमाती मोहल्ला पांवधोई और दूसरा मोहल्ला तेलियांन का रहने वाला है वही तेलियान निवासी जमाती की भागने में मदद करने वाली जमाती की माँ के खिलाफ भी पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दे कि अब तक हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में जांच के दौरान दो जमाती कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है।