1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. हरिद्वार: टाइगर रिज़र्व पार्क में गुलदार की मौत से मचा हड़कंप

हरिद्वार: टाइगर रिज़र्व पार्क में गुलदार की मौत से मचा हड़कंप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हरिद्वार: टाइगर रिज़र्व पार्क में गुलदार की मौत से मचा हड़कंप

{ हरिद्वार से रिज़वान की रिपोर्ट }

राजाजी टाइगर रिज़र्व पार्क में गुलदार की मौत से हड़कंप मच गया है। दरअसल पार्क क्षेत्र के मनसा देवी मंदिर के पास स्थित छतरी के करीब मादा गुलदार का शव मिला है।

आनन फानन में पार्क के अधिकारी मौके पर पहुंचे है और आपको बता दे कि मृत मादा गुलदार की उम्र करीब 5-6 साल है।

वहीं मादा गुलदार के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पार्क अधिकारियों ने मादा गुलदार का शव कब्जे में लिया है और अभी जांच में पार्क प्रशासन जुटा हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...