{ हरिद्वार से रजत अग्रवाल की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस से जहाँ पूरा देश हिला हुआ है तो वही कुछ लोग ऐसे भी है जो लोगो की जान से खिलवाड़ करने में बाज नही आ रहे है आपको बता दे धर्मनगरी हरिद्वार के रावली महदूद छेत्र में सैकड़ों क्लीनिक खुले हुये है जिसकी जांच को लेकर हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने अभियान चलाया।
इस कार्यवाही के दौरान क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया और संचालक क्लीनिक छोड़ कर मोके से फरार हो गये, इस दौरान जिस क्लीनिक पर डॉ मौजूद मिले तो ड्रग इंस्पेक्टर ने क्लीनिक के संबंध में दस्तावेज मांगे तो छोलाछाप डॉ अपने बगले झांकने लगे,इस पर इंस्पेक्टर ने उन्हें सख्त हिदायत देते हुये क्लीनिक को बंद करने के आदेश देकर विभाग के पास दस्तावेज दिखाने का आदेश भी दिए।

स्थानीय लोगो द्वारा बताये गए कई क्लीनिकों पर बोर्ड तक नही लगे थे जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है इन क्लीनिकों को किस तरह संचालित किया जा रहा होगा इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने 14 क्लीनिकों को तालाबंदी करते हुऐ उन पर नोटिस भी चस्पा दिये।
जल्द दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिये मेडिकल स्टोरों पर भी जांच अभियान चलाकर उनसे लाइसेंस देखने के साथ साथ उन्हें सही ढंग से कार्य करने के दिशा निर्देश भी दिये।