1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बंगाल में सिख की शान से बदतमीज़ी, हरभजन ने की ममता से कार्रवाई की मांग

बंगाल में सिख की शान से बदतमीज़ी, हरभजन ने की ममता से कार्रवाई की मांग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बंगाल में सिख की शान से बदतमीज़ी, हरभजन ने की ममता से कार्रवाई की मांग

बंगाल में एक सिख सुरक्षाकर्मी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सुरक्षाकर्मी एक बीजपी नेता की सुरक्षा में तैनात था। जिसकी पिटाई के दौरान पगड़ी खुल गयी।

यह वीडियो बंगाल बीजेपी के स्थानीय नेता प्रियांगू पांडेय की सुरक्षा में तैनात सिख सुरक्षाकर्मी बलविंदर सिंह की पगड़ी खींचने का है।

वीडियो में कोलकाता पुलिस इस सुरक्षाकर्मी की पिटाई करती दिख रही है, जिसके दौरान उसकी पगड़ी खुल जा रही है। इसको लेकर सिख समाज काफी गुस्से में है और दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस पर काफी नाराजगी जताई है और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस मामले को देखने का अनुरोध किया है।

हरभजन सिंह ने बीजेपी नेता इंप्रीत सिंह बक्शी का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली बीजेपी नेता इंप्रीत सिंह बक्शी ने ट्वीट कर कहा कि प्रियांगू पांडेय की सेक्युरिटी में तैनात बलविंदर सिंह की पगड़ी खींच-खींच कर उतारना, सड़क पर घसीट कर बर्बर तरीके से पीटा जाना बंगाल पुलिस की बर्बरता दर्शाता है।

ममता बनर्जी दोषी पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई करो। इसी पगड़ी वाले सिखों ने बांग्लादेश बनाया था।

इसी ट्वीट का वीडियो हरभजन सिंह ने अपने ट्वीटर पर शेयर करते हुए ममता बनर्जी से सख्त कार्यवाई की मांग की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...