1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हापुड़: गरीब किसान का बेटा 19 साल की उम्र में देश के लिए खेलेगा वर्ल्ड कप फाइनल

हापुड़: गरीब किसान का बेटा 19 साल की उम्र में देश के लिए खेलेगा वर्ल्ड कप फाइनल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हापुड़: गरीब किसान का बेटा 19 साल की उम्र में देश के लिए खेलेगा वर्ल्ड कप फाइनल

कहते है कि हौसले हो तो इंसान क्या नहीं कर सकता, कुछ ऐसा ही कर दिखाया है एक गरीब किसान के बेटे कार्तिक ने, कार्तिक त्यागी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के रहने वाले हैं, कार्तिक एक गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं,राष्ट्रीय टीम में कार्तिक त्यागी के चयन तक का सफर काफी मुश्किल भरा रहा है।

कार्तिक के पिता का कहना है की उन्हें कई दिक्कतों का सामना किया, त्यागी के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि वह कभी अपने पिता के साथ खेतों में काम करते थे,कार्तिक का किसान के बेटे से जूनियर इंटरनैशनल टीम में सिलेक्शन तक का सफर आसान नहीं रहा।

कार्तिक एक गरीब किसान परिवार से आते हैं। कार्तिक को क्रिकेट की ट्रेनिंग दिलाने के लिए उनके पिता योगेंद्र ने ढेरों दिक्कतों का सामना करना किया है। एक वह वक्त भी था जब त्यागी अपने पिता के खेतों में उनकी मदद करते थे। इन सभी स्ट्रगल के बीच एक बात तय थी कि वह क्रिकेटर बनना चाहते थे।

कार्तिक 19 साल की उम्र में सात समंदर पार दक्षिण अफ्रीका में चल रहे अंडर-19 विश्व कप में अपनी रफ्तार और यॉर्कर से दुनिया भर के क्रिकेट जानकारों को चौंका रहा है, बचपन से कार्तिक को क्रिकेट पसंद था, जिसमे करियर बनाने में पिता ने कार्तिक का साथ दिया।

अब 9 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल है, जिसमें भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा,इस बीच धनोरा गांव के लोगो के लिए भी यह मैच काफी रोमांचक होगा।

कार्तिक का पूरा गांव एक साथ स्क्रीन पर कार्तिक को खेलते हुए देखेगा, कार्तिक के पिता का कहना है कि हम यही चाहते हैं टीम के सभी खिलाड़ी शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और हम अपनी तरफ से यह दुआ करते हैं जी सभी बच्चे ट्रॉफी जीत कर लाएं और यह हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है की टीम इंडिया मैं जीत कर आयेगी ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...