हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली की शातिर बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं।

जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया और पुलिस को जब तीन बदमाश आते दिखाई दिए तो पुलिस ने रूकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए।

पुलिस टीम ने भी बदमाशों का पीछा किया और घेराबंदी करते हुए आत्मरक्षा को लेकर पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग कर दी। जिसमें गोली एक बदमाश को लग गई और वह घायल हो गया।

पुलिस ने घायल बदमाश सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किए ।