{ हमीरपुर से रूपेश गुप्ता की रिपोर्ट }
बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया! ये बोल किसी फिल्मी गाने या किसी कहानी में अच्छे लगते है, लेकिन ये अल्फ़ाज़ जब हक़ीक़त बयानी पर आ जाये तो न सिर्फ तकलीफ़ देते बल्कि शर्मसार भी कर देते है।
ऐसा ही एक वाक्या पेश आया उत्तरप्रदेश के हमीरपुर से जहां रुपयों के ख़ातिर एक कलयुगी बेटे ने अपने बुज़ुर्ग बाप की सब्बल यानी लोहे की राड से बेरहमी से पीट कर हत्या कर दी, घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रिश्तों के कत्ल का ये मामला थाना मझगवां क्षेत्र के गढ़हर गाँव का है, जहाँ एक कलयुगी बेटे शिवनारायण ने कुछ पैसों के खातिर सब्बल यानी लोहे की रॉड से अपने 80 वर्षीय बुज़ुर्ग पिता कंधी पर ताबड़ तोड़ प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया।
मृतक कंधी के पुत्र बल्दू ने बताया कि उसका छोटा भाई शिवनारायण पिता से पैसे मांग रहा था क्योकि उसके घर में काम चल रहा था और छत का लेंटर डलना था। पिता ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो लोहे के सब्बल से पहले तो पिता के हाथ तोड़े फिर पैर उसके बाद सर में सब्बल मारी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।