1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. हल्द्वानी: बैंक कर्मी की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

हल्द्वानी: बैंक कर्मी की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हल्द्वानी: बैंक कर्मी की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

{ हल्द्वानी से पंकज सक्सेना की रिपोर्ट }

अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर यूनाइटेड बैंक कर्मी यूनियन ने पिछले 2 दिनों से हड़ताल कर रखी है, आज हड़ताल के दूसरे दिन भी भारतीय स्टेट बैंक के बाहर यूनाइटेड बैंक यूनियन के कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया .

उन लोगों का कहना है कि आज जिस प्रकार से हमारे वेतन में कोई भी वृद्धि नहीं की गई है हम लोगों से हर समय काम लिया जाता है जिसके बाद बैंक कर्मी अभी भी पिछड़ा महसूस करता है जिसको लेकर हम कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं .

आगे उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा हमारे ऊपर कोई ध्यान नहीं देते हैं, आज हमने फिर दो दिवसीय हड़ताल की है अगर इसके बाद भी हमारी मांगों को ध्यान नहीं दिया गया तो हम 11 और 12 फरवरी को पुनः हड़ताल करेंगे और वह हड़ताल हमारी अनिश्चितकालीन की होगी।


Haldwani: Bank workers strike for second day

हमारी सेवा से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं लेकिन जिस प्रकार से आज सारा काम ऑनलाइन है तो हमारी इस हड़ताल से कि किसी भी ग्राहक को कोई परेशानी नहीं हो रही है हम ग्राहकों को सेवा देने के लिए ही काम करते हैं लेकिन हमारे और कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...