छिंदवाड़ाः जिले के मोहखेड़ विकासखंड के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गडमऊ में सांसद निधि से अनेक कार्यों का भूमिपूजन किया गया।जनपद पंचायत मोहखेड के अध्यक्ष कृष्णा डिगरसे ने नेतृत्व में सांसद निधि से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन हुआ।
सांसद निधि से इस भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम पंचायत गडमऊ के सरपंच सदाशिव खौसी ने बताया कि ग्राम पंचायत गडमऊ में स्थित प्रसिद्ध दिन दुल्हा बाबा एवं माता रानी का दरबार है। जहां पर प्रतिदिन दर्शानार्थी दर्शन करने आते हैं।
जिसको देखते हुए पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहण के अथक प्रयास से जिले के सांसद विवेक बंटी साहू की निधि से होने वाला है। जिसमें जिला पंचायत सदस्य ममता मदन साहू, जनपद सदस्य शालिनी दिनेश, मंडल अध्यक्ष गगन घटकडे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे
छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट