PUBG Mobile India का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. अभी इसकी लॉन्च डेट नहीं आई है, लेकिन PUBG की भारत में जल्द वापसी की उम्मीद है।
नवंबर के दूसरे सप्ताह में PUBG Mobile India की लॉन्च की घोषणा के बाद से यह जबरदस्त सुर्खियों में है. इससे जुड़ी रिपोर्ट्स लगातार आ रही हैं।
(PUBG Mobile India today update). लेटेस्ट रिपोर्ट से माना जा रहा है कि PUBG Mobile India की भारत में लॉन्चिंग (PUBG Mobile India launch date) का रास्ता साफ हो गया है।
GEM Esports की रिपोर्ट के अनुसार, 24 नवंबर को Google Play Store की रिव्यू टीम को एक नोटिफिकेशन भेजा गया है।
इस नोटिफिकेशन में डेवलपर्स द्वारा PUBG Mobile India के अपलोड करते ही गूगल प्ले स्टोर पर इस गेम को पब्लिश करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के अनुरोध के बारे में बात की गई है।
रिव्यू टीम को कहा गया है कि ऐप अपलोड होते ही इसे पब्लिश कर दिया जाए और रिव्यू के लिए न रोका जाए।
इस रिपोर्ट से संकेत मिलते हैं कि पबजी कॉर्पोरेशन भारत में पबजी मोबाइल इंडिया को जल्द लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है।
एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि PUBG Mobile India को ऐंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म पर एक साथ लॉन्च नहीं किया जाएगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरुआत में यह गेम सिर्फ ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, यानी PUBG Mobile India को Google Play Store पर पहले लिस्ट किया जाएगा।
वहीं, iOS यूजर्स के लिए यह गेम कुछ समय बाद लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।