प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट
ड्रग्स विभाग के अधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा के सूतियाना गांव में अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर एक लाख से ज्यादा मूल्य की दवाओं को जप्त किया है।
आपको बता दे कि छापे में बरामद दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
इस पुरे मामले पर जब अधिकारियों से बात की गयी तजो अधिकारियों का कहना था कि इस अवैध मेडिकल स्टोर पे काफी मात्रा में सारी नशीली दवाई भी बरामद हुई है जिन्हें ग्रामीणों को बेचा जा रहा था।
अधिकारियों का कहना है कि दवाओं की जांच रिपोर्ट आने पर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत मुकदमा दायर किया जाएगा।