रिपोर्ट- धीरज मिश्रा
संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) द्वारा हाल ही में स्नातक के बाद सशस्त्र सेनाओं में आफिसर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन(Defense Services Examination)(सीडीएस-1/2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 11 जनवरी 2022 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग(Union Public Service Commission) द्वारा हाल ही में स्नातक के बाद सशस्त्र सेनाओं में आफिसर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन(Defense Services Examination) (सीडीएस-1/2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 11 जनवरी, 2022 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल पदों की संख्या: 341
1.इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून- 100 पद।
योग्यता: इंडियन मिलिट्री एकेडमी तथा आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के लिए किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से डिग्री होनी चाहिए। वहीं इंडियन नेवल एकेडमी तथा एयरफोर्स एकेडमी के अंतर्गत आवेदन के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें।

चयन प्रक्रिया: सीडीएस के लिए दो चरण (लिखित परीक्षा एवं इंलिजेंस व पर्सनैलिटी टेस्ट ) की परीक्षा होती है। लिखित परीक्षा में न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को ही अगले चरण के एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। अगर लिखित परीक्षा की बात करें, तो इसमें इंग्लिश (100 अंक), जनरल नालेज (100 अंक) तथा एलिमेंट्री मैथ्स (100 अंक) के रूप में अलग-अलग तीन पेपर होते हैं, जिसे हल करने के लिए दो-दो घंटे का समय मिलता है। वहीं, जो अभ्यर्थी आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में एडमिशन चाहते हैं, उन्हें लिखित परीक्षा के रूप में इंग्लिश (100 अंक) और जनरल नालेज (100 अंक) के लिए सिर्फ दो पेपर देने होते हैं। इन दोनों पेपर्स की समय सीमा भी दो-दो घंटे है। इस परीक्षा के सभी विषयों के पेपर में प्रश्न आब्जेक्टिव टाइप के होते हैं। गलत उत्तर देने पर परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रविधान है।