1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्राम पंचायत अधिकारी ने फर्जी तरीके से जॉब कार्ड बनवाकर फर्जी बैंक खाते खुलवाए

ग्राम पंचायत अधिकारी ने फर्जी तरीके से जॉब कार्ड बनवाकर फर्जी बैंक खाते खुलवाए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ग्राम पंचायत अधिकारी ने फर्जी तरीके से जॉब कार्ड बनवाकर फर्जी बैंक खाते खुलवाए

हरदोई: माधौगंज हरदोई विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत तकिया भभूती के मजरा कुरसठ बुजुर्ग देहात में कराए गए सरकारी विकास कार्यों में जमकर धांधली की गई।

गांव के प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी ने फर्जी तरीके से जॉब कार्ड बनवाकर फर्जी बैंक खाते खुलवाए और मनरेगा मजदूरों को मिलने वाली धनराशि खुद डकार गए। ये आरोप लगाया है कि दर्जनों ग्रामीणों ने। आरोप है कि इस मामले पर जिम्मेदार अधिकारियों ने भी ध्यान नही दिया।

गांव के महेन्द्र सिंह, मेंडई, शिवेन्द्र कुमार, रामभरोसे, अनिल कुमार, रामऔतार महावीर प्रसाद, आदर्श कुमार ने मुख्य सचिव सहित आला अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि मनरेगा के अन्तर्गत कराए गए कार्यों में जमकर धांधली की गई है।

गांव के कृषक व मजदूरों के जॉब कार्ड नही बनवाए गए हैं। ना ही उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में कोई भी खाता संचालित कराया है। फिर भी हजारों रूपए उनके नाम से फर्जी जॉब कार्ड व बैंक खाता खुलवाकर निकाले गए हैं।

शिकायत कर्ताओं की मांग है कि गांव के जिम्मेदार ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी ने मिलकर लाखों रूपए का घोटाला किया है। राजपत्रित अधिकारी की जांच समिति गठित कर मामले का पर्दाफाश किया जाना चाहिए।ग्रामीणों चेतावनी देते हुए कहा कि जांच नहीं हुई करेंगे अमरण अनशन करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...