1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पगड़ी मामले में राज्यपाल धनखड़ बोले – ” दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा “

पगड़ी मामले में राज्यपाल धनखड़ बोले – ” दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा “

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पगड़ी मामले में राज्यपाल धनखड़ बोले – ” दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा “

पश्चिम बंगाल में पुलिस द्वारा सिख की पगड़ी खींचने के मामले से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ काफी नाराज़ हैं। उन्होंने साफ़ साफ़ शब्दों में कहा दोषिओं पर कार्यवाई होगी।

बंगाल सरकार के साथ टकराव को लेकर चर्चा में आए धनखड़ ने पगड़ी उतारने वाले मामले में सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस प्रकरण से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर कहा – ” दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अधिकारियों की तरफ से एक सिख के दस्तार के अपमान को लेकर ज्ञापन सौंपा, जो पूरे सिख समुदाय का घोर अपमान है और बलविंदर सिंह के लिए न्याय की मांग की गई। ”

 

इससे पहले मनिंदर सिंह सिरसा ने राज्यपाल को एक पात्र सौंपा था। उन्होंने लिखा था – ” पश्चिम बंगाल पुलिसकर्मियों की तरफ से बल का अत्यधिक प्रयोग संविधान की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति के विपरीत है। ” इस पर राजपाल ने कहा – ” यह पुलिस शक्ति का घोर दुरूपयोग है। राज्यपाल के तौर पर मैंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस तरह के अपमान के लिए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

क्या था मामला

बंगाल में एक सिख सुरक्षाकर्मी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति एक बीजेपी नेता की सुरक्षा में तैनात था। बीजेपी की रैली के दौरान पुलिस के द्वारा पिटाई के दौरान उसकी पगड़ी खुल गई थी। जिसके बाद हरभजन सिंह ने बीजेपी नेता इंप्रीत सिंह बक्शी का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...