{ प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }
सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर छाने का नशा अब पुलिस वालों को भी हो गया है। गोरखपुर के दो सिपाहियों को मशहूर होने का चस्का भारी पड़ गया है।
दरअसल उन्होंने टिकटॉक पर डांस का अपना एक वीडियो डाला और वो वायरल हो गया। जैसे ही इसकी खबर एसएसपी डा. सुनील गुप्ता को हुई उन्होंने उन्हें लाइन हाजिर कर विभागीय जांच का आदेश दे डाला।
खबरे है कि दोनों ने किसी जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के दौरान वहीं पर साथ में डांस करते हुए वीडियो बनाए है।
वीडियो बनाने में कोई बुराई नहीं है लेकिन सवाल उठने लगा है कि इस तरह का वीडियो पोस्ट करके उन्होंने सरकारी वर्दी की गरिमा नहीं रखी।
नियम के अनुसार वह वर्दी पहन कर डांस या कोई वीडियो नहीं बना सकते हैं। इस घटना से पुलिस वाले सबक लेंगे और वर्दी में वीडियो नहीं बनायेगे।