{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }
किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में कार्यक्रम के तहत गोरखपुर पहुंचे राज्य सभा सांसद पीएल पुनिया ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थिति कार्यालय में प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा कि किसान जन जागरण अभियान बहुत बड़ा कार्यक्रम है।

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर यह कार्यक्रम संचालित होने जा रहा है, इसकी शुरुआत लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में 6 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में शुरुआत की गई है और उसके बाद बाराबंकी में जाकर जनसभा को संबोधित करने का कार्य किया गया और किसानों से मांग पत्र भराने का भी कार्य किया गया।

कोई केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए राज सभा सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि 2014 में सरकार ने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे लेकिन सरकार ने नहीं किया।

2019 में सरकार ने कहा कि किसानों का आमदनी दोगुना कर चुके किसानों का कर्ज माफ हो गया सरकार का झूठ बोलने का कार्य करती रही। ऐसे विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्यसभा सांसद ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बीजेपी सरकार पर हमला बोला ।