1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. गोरखपुर: कोरोना वायरस का डर, बरती जा रही है चौकसी

गोरखपुर: कोरोना वायरस का डर, बरती जा रही है चौकसी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: कोरोना वायरस का डर, बरती जा रही है चौकसी

{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }

कोरोना वायरस को देखते हुए महराजगंज जिले से लगने वाली नेपाल की दोनों सीमाओं सोनौली और ठूठीबारी पर लगातार चौकसी बरती जा रही है। यहां चीनी नागरिकों के अलावा नेपाली के साथ उन अन्य विदेशी नागरिकों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है, जो पर्यटक के रूप में नेपाल जा रहे हैं अथवा वहां से लौट रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 27 जनवरी से लेकर 12 फरवरी तक सीमा पर कुल 9199 नागरिकों की स्क्रीनिंग हुई है। ठूठीबारी सीमा पर 6159 और सोनौली सीमा पर 2903 नेपाली व अन्य विदेशी नागरिकों की स्क्रीङ्क्षनग कर उनको प्रवेश की अनुमति दी गई है।

इसके अलावा 137 चीनी नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें कुछ ऐसे भी चीनी नागरिक हैं जो पहले से भारत में आए हुए थे, वापस लौटते समय उनकी स्क्रीनिंग हुई। महराजगंज के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान किसी भी नागरिक में अभी तक कोरोना पाजिटिव नहीं पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर पूरी तरह सतर्क है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...