1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: इरीगेशन डिपार्टमेंट इंप्लाइज यूनियन का वार्षिक अधिवेशन

गोरखपुर: इरीगेशन डिपार्टमेंट इंप्लाइज यूनियन का वार्षिक अधिवेशन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: इरीगेशन डिपार्टमेंट इंप्लाइज यूनियन का वार्षिक अधिवेशन

{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद श्रीवास्तव }

इरीगेशन डिपार्टमेंट इंप्लाइज यूनियन के द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन सिंचाई विभाग के नलकूप कॉलोनी में आयोजित हुई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने शिरकत किया। नगर विधायक का यूनियन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

यूनियन के पूर्व अध्यक्ष राम अचल पांडे ने नगर विधायक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। नगर विधायक ने कहा कि प्रदेश के सारे पदाधिकारी यहां पर आए हुए हैं, मैं सबका स्वागत करता हूं प्रदेश के विकास में कर्मचारियों की बहुत बड़ी भूमिका होती है।

बिना कर्मचारियों की कोई सरकार नहीं चलती सरकार का दायित्व है कि कर्मचारियों को खुश रखें देश में प्रदेश में जो सेवाएं कर्मचारियों के लिए उत्तम रही हो और प्रदेश सरकार वह करें कुछ इनके महत्वपूर्ण विषय हैं जो इनके साथ अन्याय हुए।

प्रावधान है कि समूह ग के जो लोग हैं 5 साल काम कर लिए हैं हाईस्कूल इंटर पास कर लिए हैं तो समूह ग के नियुक्तियों में 20 परसेंट उनका स्थान दिया जाएगा, लेकिन उन्हें नहीं दिया जा रहा है मैं सहमत हूं इस अन्याय को दूर होना चाहिए।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष हुकुम सिंह, संयोजक आरके मालवीय, मंडल अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, रूपेश श्रीवास्तव, दुर्गविजय सहित यूनियन के आने पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...