{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }
जीआरपी पुलिस वाहन चोरी की घटनाओ को गम्भीरता से लेते हुए इसके अनावरण और अपराधियों की धरपकड़ में लगी हुई थी और मुखबिर की सूचना पर डीजल लॉबी स्टैंड के पास से वाहन चोरी गैंग के सरगना सूरज पांडे को गिरफ्तार किया।

इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि हम काफी महीनों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

मेरे साथ चोरी की घटनाओं में सुरेंद्र पुत्र सिघासन ग्राम सोठी थाना धनघटा जिला संतकबीर नगर व अखिलेश कुमार पुत्र सुखमंगल निवासी सोंठी थाना धनघटा निवासी संत कबीर नगर शामिल रहते थे।

गैंग का सरगना सूरज पांडे पुत्र शिव प्रसाद पांडे निवासी बारी डीहा थाना धनघटा जिला संत कबीर नगर विगत कई महीनों से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
एक बाइक चोरी की घटना जीआरपी थाना गोरखपुर में भी पंजीकृत किया गया था।जिसका भी सफल अनावरण कर जीआरपी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया।