दुनिया की दिग्गज़ टेक कंपनी Google ने हाल ही में ऐलान किया है कि वो अपने प्लेस्टोर से उन ऍप्स को हटायेगा जो लोन के नाम पे फर्जीवाड़े का काम करते हैं। ऐसे ऍप्लिकेशन जो गूगल के नियमों का पालन नहीं करते हैं उन्हें जल्द प्लेस्टोर से हटाया जाएगा।
इन सारे ऍप्स पे यूज़र के साथ फ़र्ज़ी तरीक़े से लोन के नाम पे ठगी करने का आरोप हैं। गूगल ने साफ कहा है कि ऐसी फर्जीवाड़े करने वाली ऍप्स को बिना कोई नोटिस दिए उनपे कार्यवाई की जाएगी।
RBI ने हाल ही में इन ऍप्स को लेकर चिंता जताई थी। सारे एप्लिकेशन जो यूज़र द्वारा फ़्लैग किये गए हैं उनको गूगल रिव्यु करेगा और उसको डिलीट करेगा।
गूगल ने साफ़ कहा है कि वो सिर्फ़ 60 ऍप्स को परमिशन दिया है। आप को बता दे कि ये सारे लोन ऍप्लिकेशन यूज़र को लोन तो दे देते हैं लेकिन व्याज के नाम पे 60 से 100% पैसे वसूलते हैं।