Google ने हाल ही में जानकारी दी है कि भारत द्वारा किये गये शिकायत पे उसने क़रीब 100 लोन देने वाले एप्लीकेशन को प्लेस्टोर से रिमूव कर दिया है। आप को बता दे कि कुछ दिन पहले हो लोन के नाम पे फ़र्जी करने वाले ऍप्स को Google कई दिनों से रिव्यु कर रहा था।
ऐसे ऍप्स जो google की सेफ्टी पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे और यूज़र को फ़र्जी लोन दे रहे थे। इन सारे ऍप्स को गूगल ने रिमूव किया लेकिन अभी इनके नाम सामने नहीं आये है।
Google अभी 100 से ज़्यादा लोन देने वाले ऍप्स को रिव्यु कर रहा है। फिनटेक के श्रीकांत एल के मुताबिक़ गूगल ने 118 डिजिटल लोन देने वाले ऍप्स को अपने प्लेटफार्म से निकाल दिया है। गूगल ने साफ नोटिस दिया है की एप्पलीकेशन ये बताए की वो लोकल लॉ को फॉलो करती हैं या नहीं।
आप को बता दे की जो एप्लीकेशन प्राइवेसी पॉलिसी को फॉलो नहीं कर रही थी उन्ही को बाहर के रास्ता दिखाया गया है। एंड्रॉइड के सेक्युरिटी एंड प्राइवेसी के वाईस प्रेसिडेंट ने जानकारी दिया है। इंडियन लोन देने वाले 10 ऍप्स ऐसे हैं जिन्होंने कोई पुष्टी नही दी है।