1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. खुशखबरी : भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल बस होने को है, पढ़े

खुशखबरी : भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल बस होने को है, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खुशखबरी : भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल बस होने को है, पढ़े

जनवरी महीने में भारत में कोरोना का पहला केस आया था। उसके बाद आज तक भारत ने इस बीमारी के खिलाफ एक लम्बी लड़ाई लड़ी है। अगर देखा जाये तो भारत की आबादी 130 करोड़ से अधिक है और ऐसे में इस बीमारी से लड़ने में सबके सहयोग की जरूरत थी।

इस देश ने जिस जज़्बे और विश्वास के साथ इस बीमारी का सामना किया वो काबिले तारीफ़ है और अब देशवासियों को लगता है की उनके धैर्य का फल मिलने वाला है। साल की शुरूआत से ही इस देश के वैज्ञानिक दिन रात कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटे हुए है और अब लगता है इनका इंतजार खत्म होने को है।

पीएम मोदी ने भी इस देश के वैज्ञानिकों को आधुनिकऋषि  कहा था और उनकी मेहनत की तारीफ की थी। इसी बीच आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। आपको बता दे, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल जल्द शुरू होगा।

कोरोना  के बारे में विस्तार से बात करते हुए बताया गया है की17 साल से कम उम्र के 1% कोरोना मरीजों की मौत हुई है। 18 से 25 साल की उम्र के 1% मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। 26 से 44 साल की उम्र में 10% लोगों की मौत हुई है। 45 से 60 की उम्र के लोगों में 35% की मौत हुई है। 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों में 53% मृत्युदर है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी आज बयान दिया था की जैसे ही नया साल शुरू होगा, देश में कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। उम्मीद है कि जुलाई 2021 तक हम देश में वैक्सीन के 40-50 करोड़ डोज मुहैया कराकर देश के 20-25 करोड़ लोगों को वैक्सीन दे सकेंगे।

वैसे आपको बता दे की पिछले 15 दिनों से रोज एक्टिव केस कम हो रहे है और दस लाख से एक्टिव केस की संख्या अब आठ लाख की और बढ़ रही है। आकंड़ो की बात करे तो अभी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख के पार है।

अब तक 62.24 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख के ऊपर मौत हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...