1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोंडा : 7 कस्तूरबा स्कूलों में तैनात 208 कर्मचारियों के मार्कशीट सत्यापन का काम शुरू हुआ

गोंडा : 7 कस्तूरबा स्कूलों में तैनात 208 कर्मचारियों के मार्कशीट सत्यापन का काम शुरू हुआ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोंडा : 7 कस्तूरबा स्कूलों में तैनात 208 कर्मचारियों के मार्कशीट सत्यापन का काम शुरू हुआ

अनुज की रिपोर्ट

प्रदेश में अनामिका शुक्ला प्रकरण सामने आने के बाद सीएम योगी ने सूबे के सभी कस्तूरबा आवासीय स्कूलों में नियुक्त टीचर व कर्मचारियों के मार्कशीट का वेरिफिकेशन कराए जाने के निदेश दिए हैं।

आज गोण्डा जिले में बीएसए कार्यालय परिसर में जिले के 17 कस्तूरबा स्कूलों में तैनात 208 कर्मचारियों के मार्कशीट सत्यापन का काम शुरू हुआ जिसमे दो दिन में दो टेबल पर वेरिफिकेशन के काम होगा।

इसमें आज लगभग 100 टीचर व कर्मचारियों के शैक्षिक अभिलेखों का वेरिफिकेशन हो रहा है। कस्तूरबा आवासीय स्कूलों में तैनात टीचर वेरिकेशन के लाइन में लगकर वेरिफिकेशन करवाने में जुटे है।

शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने आई महिला शिक्षिकाओं से बात की गई तो उन्होने बताया कि अनामिका प्रकरण सामने आने के बाद विभाग द्वारा मार्कशीट व अभिलेखों के साथ उन्हे बुलाया गया है और वह अपने मार्कशीट व अन्य डाक्यूमेंट्स का सत्यापन करने के लिए आई है।

यह वेरिफिकेशन पहले ही विभाग को करवाना चाहिए था जिससे फर्जी लोग नौकरी कर ही नहीं पाते।

वही वैरिफिकेशन को लेकर समग्र शिक्षा अभियान के सहायक वित्त लेखाधिकारी व नामित पर्यवेक्षक सुदीप पाण्डेय ने बताया कि फर्जी टीचर भर्ती के शिकायत के बाद शासन के आदेश पर

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में जिले में 17 कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में तैनात टीचर व कर्मचारियों का मार्कशीट सत्यापन कराया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...