1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Trailer : गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग का हिंदी ट्रेलर रिलीज, आपस में भिड़ेंगे गॉडजिला और कॉन्ग

Trailer : गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग का हिंदी ट्रेलर रिलीज, आपस में भिड़ेंगे गॉडजिला और कॉन्ग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Trailer : गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग का हिंदी ट्रेलर रिलीज, आपस में भिड़ेंगे गॉडजिला और कॉन्ग

मुंबई: पिछले साल देश में कोरोना महामारी के कारण कई फिल्में रिलीज नहीं हो पाई थी, जिसे लेकर फैंस में काफी निराशा था। हालांकि अब जब देश धीरे-धीरे कोरोना महामारी के जाल से बाहर निकल रहा हैं तो फैंस भी काफी खुश हैं। क्योंकि अब उन्हें सीनेमाघरों में फिल्म देखने को मिलेगा। दरअसल देश में जारी अनलॉक के दौरान भी कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अपनी फिल्मों को Loss से बचाने के लिए OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करते थें।

बता दें कि  गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। अभी तक आपने गॉडजिला और कॉंग को अलग-अलग लड़ते हुए देखा होगा लेकिन इस बार ये दोनों ही बड़े पर्दे पर आपस में लड़ते नज़र आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर लांच होते ही इंटरनेट पर तेज़ी से हो रहा वायरल है।

अभी तक इन दोनों का सामना इंसानों से होता है लेकिन इस बार कहानी में कुछ ट्विस्ट है। इस कहानी में कॉंग को एक छोटी बच्ची से लगाव होता है और वो उसके लिए कुछ भी कर सकता है। वहीं ट्रेलर में देखने को मिला है कि गॉडजिला भी अचानक आता है और फिर दोनों की लड़ाई होती है। अब इसके पीछे की वजह क्या है वो तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

 

आपको बता दें कि इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। यूँ तो ये फिल्म 2020 में रिलीज होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से नहीं हो पाई है। और अब जब ट्रेलर रिलीज हुआ है तो फैंस के मन में थोड़ी उम्मीद भी जग गई है। हालांकि अभी इस मूवी की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...