मुंबई: अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जॉर्जिया अपने कातिलाना अंदाज से फैंस को मदहोश करतीं रहती हैं। एक बार फिर जॉर्जिया ने अपने बिकिनी लुक मे फोटो शेयर की है।
आप को बतां दे की जॉर्जिया एंड्रियानी जो इस समय अपने वर्क प्रोजेक्ट की वजह से दुबई में हैं, उन्होने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है, जिसमे वो दुबई मे एन्जॉय करती नज़र आ रही है। जॉर्जिया ने काले रंग की बिकिनी ब्रालेट पहनी है जिस पर फ्रंट फ्रिल भी है, उसने इसे ब्लैक कार्गो जॉगर्स के साथ पेयर किया है, जिसमे वो बहुत हॉट लग रहीं हैं।
आपको ये भी बतां दे की जॉर्जिया एंड्रियानी ने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में ‘कैरोलिना कामाक्षी’ वेब सीरीज के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। एंड्रियानी को मीका सिंह के साथ उनके म्यूजिक एल्बम में सदाबहार गीत ‘रूप तेरा मस्ताना’ को फिर से बनाते हुए देखा गया। यही नहीं उन्हें ‘लिटिल स्टार’ में शहबाज बदेशा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया था। अब वो जल्द ही श्रेयस तलपड़े के साथ फिल्म ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ में नजर आएंगी।
जॉर्जिया एंड्रियानी एक इटैलियन मॉडल और डांसर हैं जो अक्सर अरबाज खान के साथ अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने शादी के 19 साल बाद तलाक ले लिया था। उनके अचानक अलग होने पर फैंस को हैरान कर दिया था। बतां दें की तलाक के बाद दोनो ही अपनी अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं।