{ ग़ाज़ियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }
एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों की लुटेरों एंटी नारकोटिक्स के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में विजय नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दिनांक 6 फरवरी 2020 को थाना विजय नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान टी पॉइंट राजू होटल के सामने एनएच-24 से सुबह 2:05 तमंचा 315 बोर एक कारतूस व एक चाकू तथा 6 मोटरसाइकिल स्कूटी बरामद कर दो अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो गाजियाबाद में नोएडा में मोटरसाइकिल स्कूटी चोरी करते थे जिन्हें चेकिंग के दौरान दो वाहन एक तमंचा एक चाकू बरामद हुआ है।
इनकी निशानदेही पर अन्य चार वाहन औद्योगिक क्षेत्र पुराना बिजली घर के बाएं तरफ ट्रांसफॉर्मर के सामने चोरी कर बेचने के लिए छुपाए गए वाहन बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त मोहित पुत्र ओमप्रकाश निवासी छोलस निवासी दोनों ही अपराधियों पर थाना विजयनगर और इंदिरापुरम दर्जनों मुकदमे दर्ज है,अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।