1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: इंदिरापुरम सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक

गाजियाबाद: इंदिरापुरम सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: इंदिरापुरम सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक

{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र में लगातार आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है जिसके कारण सोसायटी और मोहल्लो में रहने वाले महिला बुजुर्ग बच्चे आए दिन आवारा कुत्तों के काटने के शिकार बनते जा रहे हैं।

जिसको लेकर गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासियों ने लगातार कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए प्रोटेस्ट भी किया था। नगर निगम के नगर आयुक्त दिनेश चंद ने बताया कि पीएफए हालांकि कुत्तों को पकड़ने का कार्यवाही लगातार कर रहा है ।लेकिन वह पूरे शहर के लिए पर्याप्त नहीं है।

इसलिए 17 फरवरी को होने वाली सदन की बैठक में एक प्रस्ताव रखेंगे कि अन्य संस्थाओं को भी कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्यवाही कराने हेतु अधिकृत करने की बात हो और जल्द ही आवारा कुत्तों से निजात पाए।

वही स्थानीय लोगो ने नगर निगम पर आरोप लगाया कि लेकिन शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम का ध्यान सोसाइटी के आवारा कुत्तों की तरफ नहीं गया। जिसको लेकर सोसाइटी के सभी लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...