1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: कलयुगी बेटे ने प्रॉपर्टी के लालच में मां को घर से निकाला

गाजियाबाद: कलयुगी बेटे ने प्रॉपर्टी के लालच में मां को घर से निकाला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: कलयुगी बेटे ने प्रॉपर्टी के लालच में मां को घर से निकाला

{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

मां यह एक ऐसा शब्द है जिसके सामने सारी दुनिया भी छोटी पड़ जाती है लेकिन कभी-कभी कुछ कलयुगी बेटे ऐसे होते हैं जो प्रॉपर्टी के चक्कर में अपनी मां को भी सड़क पर धक्के खाने के लिए छोड़ देते हैं।

ऐसा ही एक मामला ग़ाज़ियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के राम विहार कॉलोनी से देखने को आया जहां कलयुगी बेटे ने अपनी मां को ही अपने प्रॉपर्टी से धक्के मार कर निकाल दिया।

मामला जब उपजिलाधिकारी के सामने पहुंचा तो उपजिलाधिकारी के आदेशों पर भी बेटे ने धत्ता बताते हुए पल्ला झाड़ दिया इस मामले में मां का कहना है कि उन्हें उनका कमरा जिसमें वो रहती थी वह वापस लाया जाए और मंदिर में पूजा करने की परमिशन दी जाए।

लेकिन क्या योगी सरकार में एक मां को उसका इंसाफ मिल पाएगा क्या पुलिस और प्रशासन मिलकर भी इस मां को न्याय दिला पाएंगे।

यह एक बड़ा सवाल उप जिलाधिकारी कोर्ट ने दोनों बेटों को आदेश कर दिए थे कि मां को पांच पांच हजार रूपए मासिक खर्चा दिया जाए। लेकिन वह भी नहीं माना और मां को घर से निकाल कर उसके दरवाजे के आगे दीवार खड़ी कर दी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...