1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: महिलाओं की फोटो चोरी कर करता था ब्लैकमेल

गाजियाबाद: महिलाओं की फोटो चोरी कर करता था ब्लैकमेल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: महिलाओं की फोटो चोरी कर करता था ब्लैकमेल

{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

वर्तमान में सोशल मीडिया का जमाना है और लोग आज कल सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत अधिक करने लगे है, वो अक्सर अपनी ऐसी कई फोटोज सोशल मीडिया पर डाल देते है जिनका इस्तेमाल गलत तरीके से किया जा सकता है और उन्हें पता भी नहीं होता है।

पिछले कुछ सालों में फेसबुक का इस्तेमाल करने वालों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है और लोग अपनी पर्सनल फोटोज भी डालने से नहीं कतराते और इनमे महिलाओं की तादात अच्छी खासी है और कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है मुरादनगर से जहां पुलिस ने मनोज त्यागी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

मनोज त्यागी पर आरोप है कि वह फेसबुक से महिलाओं की फोटो चोरी किया करता था और उन फोटो के साथ छेड़छाड़ करके उन्हें अश्लील फोटो में तब्दील कर देता था। एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से मनोज यह काम किया करता था। आरोपी की गिरफ्तारी मुरादनगर के दंपत्ति की शिकायत पर की गई। जिन्हें यह ब्लैकमेल कर रहा था।

आरोपी दिल्ली से जेल भी जा चुका है। और प्रॉपर्टी का काम किया करता था। उसके मोबाइल से कई महिलाओं के फोटो मिले हैं और ऐसे में अब ये सोचंने वाली बात है कि क्या सोशल साइट पर अपने फोटोज डालना सेफ है या नहीं ?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...