दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक चार्टर्ड प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। तकनीकी खराबी के कारण विमान को उताराना बड़ा। इंडियन एयरफोर्स की मदद से पायलट को सुरक्षित निकाला गया। इसमें अभी कोई जन हानि नहीं हुई है, लेकिन विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग के बाद एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग हुई है। ईस्टर्न पेरिफेरल के पास सदरपुर गांव के पास चार्टेड प्लेन की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।

वायु सेना के जवानों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पायलट को सुरक्षित निकाल लिया। पायलट के साथ विमान में कोई और सवार था या नहीं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।

खबरों की माने तो विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने इमर्जेंसी लैंडिंग की, इस लैंडिंग के दौरान एयरक्राफ्ट का लेफ्ट विंग क्षतिग्रस्त हो गया। विमान के लैंड होने के बाद आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।