1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाज़ियाबाद: दिल्ली विजय पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गाज़ियाबाद: दिल्ली विजय पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाज़ियाबाद: दिल्ली विजय पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

आम आदमी पार्टी की प्रचंड बहुमत की जीत का जश्न गाज़ियाबाद में भी देखने को मिला, आज
पार्टी जिला अध्यक्ष चेतन त्यागी ने बताया कि जिले के प्रत्येक विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में जगह-जगह पर मिठाई मिष्ठान वितरण के साथ-साथ लोगों को बधाइयां दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रचंड बहुमत स्पष्ट संदेश है कि आने वाले समय में दिल्ली के बाहर भी पार्टी अपना परचम लहराने में कामयाब रहेगी।

Ghaziabad: AAP party workers celebrate Delhi victory; AAP party workers celebrate Delhi victory

दिल्ली की सीमा से सटे होने के कारण ग़ाज़ियाबाद के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। सुबह ही कार्यकर्ता प्रचार के लिए दिल्ली कूच कर जाते थे। आज सुबह से ही मालीवाड़ा चौक पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया और सभी की निगाहें एल ई डी पर टिकी थी।

जैसे रुझान आते तुरन्त ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं का नृत्य शुरू हो जाता था,सभी लोग अपने नेताओं की जीत पर अत्यंत उत्साहित नजर आये और आप कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई देते नजर आए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...