1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पुजारी की हत्या मामले में घिरी गहलोत सरकार : जावड़ेकर बोले, राहुल गांधी राजस्थान के जिले-जिले में जाएं

पुजारी की हत्या मामले में घिरी गहलोत सरकार : जावड़ेकर बोले, राहुल गांधी राजस्थान के जिले-जिले में जाएं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुजारी की हत्या मामले में घिरी गहलोत सरकार : जावड़ेकर बोले, राहुल गांधी राजस्थान के जिले-जिले में जाएं

राजस्थान के करौली जिले में मंदिर की जमीन को लेकर पुजारी को जिंदा जलाने का मामला अब खिंचता ही जा रहा है।

ऐसे में अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस घटना को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, एक पुजारी को जिंदा जला दिया गया। वहां चारों ओर रेप की घटनाएं हो रही हैं।

राहुल को इस पर ध्यान देना चाहिए। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।

उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा – या तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस्तीफा ले लेना चाहिए या उनकी सरकार को सुधारने’ की कवायद करनी चाहिए।

राहुल गांधी को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भारत दर्शन करने के बजाय राजस्थान के जिले-जिले में जाना चाहिए।

इससे पहले इसपर मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने कल ट्वीट किया था, उन्होंने ट्वीट कहा था,  सपोटरा, करौली में बाबूलाल वैष्णव जी की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है,सभ्य समाज में ऐसे कृत्य का कोई स्थान नहीं है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी गहलोत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, राजस्थान में अपराध का ग्राफ जिस गति से बढ़ रहा है, उससे एक बात तो स्पष्ट है कि यहां महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, दलित, व्यापारी कोई भी सुरक्षित नहीं है।

राज्य की कांग्रेस सरकार को अब अपनी गहरी नींद को त्यागते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाकर परिवार को तुरंत न्याय दिलाना चाहिए।

मामला क्या था ?

दरअसल राजस्थान के करौली के सपोटरा थाना इलाके में एक मंदिर पर 50 वर्षीय बाबूलाल वैष्णव पूजा करता था और मंदिर माफी की जमीन पर भी उसी का कब्जा था,

लेकिन इस जमीन को लेकर गांव के दबंग आरोपी कैलाश मीणा ने कब्जा करने के लिए पुजारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसके बाद पुजारी को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...