1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. गेट्स फाउंडेशन द्वारा कोरोना का टीका बनाने लिए 1150 करोड़ रूपये का किया एलान

गेट्स फाउंडेशन द्वारा कोरोना का टीका बनाने लिए 1150 करोड़ रूपये का किया एलान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गेट्स फाउंडेशन द्वारा कोरोना का टीका बनाने लिए 1150 करोड़ रूपये का किया एलान

वैश्विक महामारी कोविड-19 का टीका तैयार करने के लिए माइक्रोसाॅफ्ट के सह संस्थापक और अध्यक्ष बिल गेट्स की संस्था गेट्स फाउंडेशन ने 15 करोड़ डाॅलर(1150 करोड़ रूपये) का अलग से योगदान देने की घोषणा की है। गेट्स फाउंडेशन ने कोरोना से निपटने के लिए अब तक 25 करोड़ डाॅलर (1900 करोड़ रूपये) की सहायता दी गयी है।

गेट्स फाउंडेशन की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस अतिरिक्त राशि का उपयोग डायग्नोस्टिक, चिकित्सा और टीके के विकास करने में किया जाएगा। गेट्स फाउंडेशन ने कहा कि कोरोना वायरस से जूझ रहे अफ्रीकी और दक्षिण एशियाई देशों की भी मदद करने की जाएगी। जिससे कोरोना वायरस महामारी को रोका जा सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...