1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. ऋषिकेश: चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक

ऋषिकेश: चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऋषिकेश: चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक

{ ऋषिकेश से अमित सिंह कंडियाल की रिपोर्ट }

चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने अधिकारियों के साथ बैठक ली, बैठक में यात्रा को लेकर सड़क, परिवहन, शौचालय जैसे कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को सुचारू रखने की बात हुई।

garhwal-commissioner-took-a-meeting-of-officials-regarding-chardham-yatra

वहीं गढ़वाल आयुक्त ने इस बार चारधाम में यात्रा के दौरान चलने वाले वी.आई.पी. क्लचर का बैलेंस बनाये रखने की भी बात कही गयी। जिससे आम पब्लिक को कोई परेशानी न हो ।

वर्ष 2020 की चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने नगर निगम ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती सभागार में कई विभागों के अधिकारियों के साथ पहली बैठक ली, बैठक में आई.जी. गढ़वाल अजय रौतेला भी उपस्थित रहे।

garhwal-commissioner-took-a-meeting-of-officials-regarding-chardham-yatra

बैठक में गत वर्ष हुई चारधाम यात्रा के दौरान हुई कमियों को ठीक करने के लिए बैठक में सबन्धित विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया।

वहीं बैठक के मुख्य बिंदुओं में ऑल वेदर रोड़ के कार्य को 15 अप्रैल तक करने को कहा गया साथ ही यात्रा के दौरान चट्टाने कटने के कार्य को रोके जाने की बात हुई। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए जगह – जगह पर शौचालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात रखी गयी।

garhwal-commissioner-took-a-meeting-of-officials-regarding-chardham-yatra

वी.आई.पी. कल्चर से मंदिर व्यवस्था में आने वाली दिक्कत को देखते हुए वी.आई.पी. कल्चर का बैलेंस बनाने की बात की गई। जिससे आम जनता को कोई भी दिक्कत न आये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...