हिमालय में स्थित विश्वप्रसिद्ध चारधामों की वार्षिक यात्रा इस साल आज मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो जाएगी, लेकिन विश्व प्रसिद्ध हरिद्वार में सन्नाटा पसरा हुआ है।
दरअसल बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद हर साल अप्रैल-मई में खुलते हैं और यात्रा शुरू होती है लेकिन कोरोना के संकट के कारण इस साल दर्शन की अनुमति नहीं है।
तय कार्यक्रमानुसार गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:35 पर तथा यमुनोत्री धाम के कपाट 12:41 मिनट पर खोले जाएंगे।
ज्ञात हो, केदारनाथ मंदिर के कपाट 29 अप्रैल को खुलेंगे जबकि बदरीनाथ के कपाट 15 मई को खुलेंगे।