1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आपके लिए गांधी जी ट्रेलर हो सकते हैं, हमारे लिए जिंदगी हैं- पीएम मोदी

आपके लिए गांधी जी ट्रेलर हो सकते हैं, हमारे लिए जिंदगी हैं- पीएम मोदी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आपके लिए गांधी जी ट्रेलर हो सकते हैं, हमारे लिए जिंदगी हैं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, अगर देश पुराने तरीके से चलता तो आज आर्टिकल 370 पर फैसला नहीं लिया गया होता। उस रास्ते पर तीन तलाक का मुद्दा कभी नहीं सुलझता इसके साथ ही पीएम मोदी ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि, आपके लिए गांधी जी ट्रेलर हो सकते हैं, हमारे लिए गांधी जी जिंदगी हैं’

मुद्रा योजना से लोगों ने दूसरों को भी दिया रोजगार

अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, अर्थव्यवस्था को गति मिले इसके लिए भी हमने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। जनवरी 2019 से जनवरी 2020 के बीच 6 बार जीएसटी राजस्व 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। FDI, अप्रैल-सितंबर 2018 में 22 बिलियन डॉलर था। आज उसी अवधि में ये 26 बिलियन डॉलर को पार कर गया है। मुद्रा योजना, मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने देश में स्वरोजगार को बहुत बड़ी ताकत दी है। देश में पहली बार करोड़ों लोग मुद्रा योजना से खुद तो रोजी-रोटी कमाने लगे हैं और दूसरों को भी रोजगार देने लगे हैं।

6 महीने में सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा

मैंने कांग्रेस के एक नेता का कल वक्तव्य सुना कि 6 महीने में मोदी को डंडे मारेंगे। ये काम थोड़ा कठिन है, तो तैयारी में 6 महीने लगते ही हैं। मैंने भी तय किया है कि 6 महीने में सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा। 20 साल से मैंने जिस प्रकार से गंदी गाली सुनकर खुद को गालीप्रूफ बना दिया है तो, 6 महीने ऐसी मेहनत करूंगा की मेरी पीठ को हर डंडा सहने की ताकत मिले।

2014 तक पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे कागजों तक ही सीमित रहा

देश की अर्थव्यवस्था को ताकत देने में इंफ्रास्ट्रक्चर का बहुत बड़ा महत्व होता है। जितना ज्यादा बल हम इंफ्राफ्ट्रक्चर को देते हैं, वो अर्थव्यवस्था, रोजगार और नए उद्योगों को गति देता है। इसलिए हम इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों में गति लाए हैं। इरीगेशन से लेकर इंडस्ट्री तक, रोड से लेकर पोर्ट्स तक और एयर वे से लेकर वाटर वे तक हमने अनेक initiatives लिए हैं। गत 5 वर्षों में देश ने ये देखा है और देखा है तभी तो यहां दोबारा बैठाया है। दिल्ली में ट्रैफिक, के बीच हजारों ट्रक गुजरते थे। पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को पूरा करने का 2009 में यूपीए सरकार का संकल्प था। 2014 तक वो कागजों तक ही सीमित रहा। 2014 में आने के बाद हमने मिशन मोड पर काम किया और आज ये काम पूरा हो गया है।

कांग्रेस से पीएम का सवाल- आपातकाल कौन लाया?

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल-संविधान का जिक्र करते हुए कहा कि, आपातकाल कौन लाया? न्यायपालिका को किसने रौंदा? संविधान में सबसे अधिक संशोधन कौन लाया है? किसने अनुच्छेद 356 को सबसे अधिक लागू किया? जिन लोगों ने उपरोक्त कार्य किये हैं, उन्हें हमारे संविधान का गहन ज्ञान प्राप्त करने की आवश्यकता है। कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित किया हो और उस प्रस्ताव को प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाड़ देने वाले लोगों को संविधान बचाने की शिक्षा लेना बहुत जरूरी है।

कानून छीनने की बात कहने वालों को संविधिन बोलना भी पड़ेगा और पढ़ना भी

जिन्होंने लोगों से जीने का कानून छीनने की बात कही थी, उन्हें बार-बार संविधान बोलना भी पड़ेगा, पढ़ना भी पड़ेगा। जो लोग सबसे ज्यादा बार संविधान को बदलने का प्रस्ताव लाए हैं, उन्हें संविधान बचाने की बात करनी ही पड़ेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...