1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा की हार के लिये मुफ्त योजन ज़िम्मेदार: भूपेंद्र सिंह चौधरी

भाजपा की हार के लिये मुफ्त योजन ज़िम्मेदार: भूपेंद्र सिंह चौधरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भाजपा की हार के लिये मुफ्त योजन ज़िम्मेदार: भूपेंद्र सिंह चौधरी

{ कन्नौज से रईस खान की रिपोर्ट }

कन्नौज दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दिल्ली में भाजपा की हार के लिये अरविंद केजरीवाल मुफ्त योजनाओं को जिम्मेदार बताया है।

उनका कहना है कि जिस तरह से केजरीवाल ने दिल्ली में मुफ्त की रेवड़ी बांटी है। उसका पूरा असर दिल्ली चुनाव पर पड़ा है। मंत्री ने हार के एक बड़ी वजह दिल्ली में कांग्रेस का फाइट में न होना भी बताया।

पंचायतीराज मंत्री कन्नौज में चल रही विकास योजनाओं का हाल जानने व जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेने आये थे। जिला योजना समिति की बैठक में मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सरकार की दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की योजना पर गम्भीरता से काम करने के निर्देश अफसरों को दिये।

पत्रकारों से बात करते हुये उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास, देश की सुरक्षा आम आदमीके विकास का पीएम मोदी ने संकल्प लिया है। हम सब उसी को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं। कंन्नौज कि बन्द अधूरी परियोजनाओं को उन्होंने जल्द पूरा कराने की बात कही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...