नई दिल्ली : कोरोना की दूसरी लहर में लगातार नये मामले सामने आ रहे है, जिसमें सिर्फ यंग जेनरेशन ही नहीं, बल्कि बुजुर्ग और बच्चे भी संक्रमित हो रहे है। हालांकि WHO पहले ही कह चुका है कि इसकी तीसरी लहर में अधिक से अधिक बच्चे प्रभावित होंगे। इसे लेकर एहतियात बरतने की जरूरत है। आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर ने आम लोगों के साथ-साथ खास लोगों जैसे मंत्रियों, बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस को भी अपने चपेट में लिया है।
बता दें कि कोरोना के इसी दूसरी लहर में पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी मीरा भट्टाचार्य भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। बुद्धदेव भट्टाचार्य इस वक्त अपने घर पर ही रह कर इलाज ले रहे हैं और उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। वहीं उनकी पत्नी की तबीयत को ज्यादा खराब देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि बुडलैंड अस्पताल में भर्ती मीरा भट्टाचार्य के इलाज के लिए एक मेडिकल वार्ड बनाया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उन पर निगरानी बनाये हुई है। बता दें, बुद्धदेव भट्टाचार्य साल 2000 से 2011 के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। साल 2011 में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने प्रदेश की कमान संभाली।
बता दें, इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरुप्पा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्री कोरोना से संक्रमित हो चुके है।