सरकार ने पूर्व भारतीय तटरक्षक प्रमुख राजेंद्र सिंह को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया है। राजेंद्र सिंह तटरक्षक के पहले कैडर अधिकारी थे जिन्हें समुद्री बल के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।
सरकार ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority- NDMA) के सदस्यों के रूप में राजेंद्र सिंह, कृष्णा वास्ता और सैय्यद अता हसनैन की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
बता दें कि, इन अधिकारियों की नियुक्तियां पांच वर्षों के लिए की जा रही हैं। इन सभी में कमल किशोर की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में नई नियुक्ति है, जो 16 फरवरी 2020 से अपना कार्यभाल को संभाललेंगे। वहीं अन्य सदस्य भी जल्द ही अपनी जिम्मदारी को संभाललेंगे। कमल किशोर के अलावा बाकी अधिकारी पहले से ही अन्य विभागों में अपनी सेवा दे चुके हैं।