पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर हाथरस के लिए रवाना
हाथरस गैंगरेप और मौत मामले को लेकर देशभर में हंगामा जारी है। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राहुल-प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी हाथरस के लिए निकल चुका है। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जाते हुए राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो भी सामने आया है।
इस वीडियो में प्रियंका गांधी ड्राइविंग करती नजर आ रही हैं जबकि राहुल गांधी उनकी बाईं ओर की फ्रंट सीट पर बैठे हैं।
#WATCH Delhi: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra on her way to meet the family of the alleged gangrape victim in #Hathras (UP), with Congress leader Rahul Gandhi (Source-Congress) pic.twitter.com/TSy7gLaxPL
— ANI (@ANI) October 3, 2020
पार्टी के के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन पहले ही पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस के लिए निकले थे।
तब पुलिस ने दोनों को ग्रेटर नोएडा के परी चौक में रोक लिया था और वापस दिल्ली भेज दिया था।
दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 3, 2020
आज उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी कि वह फिर से हाथरस जाएंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।
इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ UP सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं।
किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए।#HathrasHorror
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 3, 2020
बच्ची के परिवार के साथ यूपी सरकार और पुलिस का व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं है। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए।