रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: ब्लैक एंड व्हाइट के उस दौर में अपनी खूबसूरती से कई रंग जमाने वाली रीना रॉय ने गुजरे समय कई सुपरहिट फिल्में दी है। अपनी हिट फिल्मों के अलावा रीना रॉय पूरे बी-टाउन में अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रहती थी। काफी लंबे समय तक अभिनेत्री रीना रॉय का अफेयर शत्रुघन सिन्हा के साथ भी रहा, हालांकि दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया लेकिन दोनों के रिश्तें की चर्चा दूर-दूर तक रही ।

बता दें कि एक्ट्रेस रीना रॉय ने साल 1972 में फिल्म ‘जरूरत’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। और अपनी डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें सेमी न्यूड और इंटीमेट सीन्स देने पड़े थे। दरअसल, हुआ ये कि रीना रॉय इंडस्ट्री में किसी को पहचानती नहीं थी और काम की तलाश में भटक रही थी। ऐसे में उन्हें बी आर इशारा की फिल्म ‘जरूरत’ ऑफर हुई थी। रीना की फिल्में ना मिलने की मजबूरी का फायदा उठाकर डायरेक्टर ने उनसे कई सेमी न्यूड करवाए थे।

मजबूर एक्ट्रेस बॉलीवुड में खुद को सेटल करने के लिए ‘जरूरत’ फिल्म करने को फौरन तैयार हो गई। फिल्म में रीना राय ने डैनी डेंजोंग्पा और स्टार्स के साथ भी काफी इंटीमेट सीन दिए। बीआर इशारा की फिल्म जरूरत तो बाक्सऑफिस पर कुठ खास कमाल नहीं कर पायी थी लेकिन इस फिल्म में बोल्ड सीन देने की वजह से रीना रॉय इंडस्ट्री में ‘जरूरत गर्ल’ के नाम से पॉपुलर हो गईं।
बता दें कि इस फिल्म की कहानी रीना की असल जिंदगी से काफी मिलती-जुलती थी। जिस तरह फिल्म में गांव से शहर आई रीना के किरदार को नौकरी और दौलत की जरूरत थी, ठीक उसी तरह रियल लाइफ में भी उन्हें उस वक्त पैसे और काम की काफी जरूरत थी।

धीरे-धीरे इंडस्ट्री में रीना को काम मिलने लगा और साल 1973 में रीना रॉय को जीतेन्द्र के साथ ‘जैसे को तैसा’ फिल्म में काम करने का मौका मिल गया, जो रीना के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म भी साबित हुई। इसके बाद तो रीना की बुलंदियों का सितारा बोल पड़ा और साल 1976 में रीना रॉय ने 2 हिट फिल्में ‘नागिन’ और ‘कालीचरण’ दी। राजकुमार कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म नागिन में रीना ने इच्छाधारी नागिन का दमदार रोल प्ले कर दर्शकों का खूब दिल जीता था।
वहीं फिल्म ‘कालीचरण’ में रीना ने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ पहली बार काम किया था। और इसी फिल्म से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी इसके बाद दोनों के अफेयर के किस्से इंडस्ट्री में धीर-धीरे मशहूर होने लगे थे।

दोनों का प्यार ऐसे परवान चढ़ता गया कि उस वक्त सभी को लगा था कि दोनों सितारें अब जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन फिर उनकी लव स्टोरी में ट्विस्ट तब आया, जब शत्रुघ्न की एक और दोस्त पूनम तक यह बात पहुंची और 1980 में शत्रुघ्न ने पूनम से शादी करके सभी को चौंका दिया।
पूनम सिन्हा से शादी करने के बाद भी शत्रुघ्न रीना रॉय को नहीं भूल पा रहे थे। वो अक्सर अपनी पत्नि पूनम से चोरी छिपे भी रीना से मिलने जाया करते थे। इसके बाद रीना को बर्दाश्त नहीं हुआ तो उन्होंने शत्रुघ्न को अल्टीमेटम दे दिया कि अगर 8 दिन में शादी नहीं की तो वे किसी और से शादी कर लेंगी। और शत्रुघ्न रीना रॉय की बात नहीं पाये जिसके बाद रीना ने साल 1989 में क्रिकेटर से एक्टर बने मोहसिन खान से शादी कर ली थी।