रिपोर्ट: निहाल राठौर
नई दिल्ली: फेस्टिवल महोत्सव हो या लगन, मार्केट, कभी इन चीजों को भुनाने से पीछे नहीं हटता। लेकिन इन सभी में खास मायने रखता है आपका बजट। जिसे लेकर कंपनियां भी ध्यान देती है। आपके इन्हीं बजट को लेकर आज हम आपके सामने कुछ ऐसे मोबाइल का जिक्र कर रहें है, जो आपके बजट में तो आयेगा ही, साथ ही वो कई खूबियों से लबरेज होगा। जिसे जानकर आप इन मोबाइलों को खरीदने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
सबसे पहले, आपको बता दें कि कोई स्मार्टफोन बेहतरीन तब कहलाता है जब उसमें कम से कम 4GB RAM और 64GB स्टोरेज, 6.52-inch का HD+ डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा ,4500 mAh की बैटरी और एक अच्छा सा प्रोसेसर मौजूद हो। हम ऐसे हीं कुछ स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें 10,000 रूपये के भीतर आपको ये सारे बेस्ट ऑप्शन देखनें को मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से फोन शामिल हैं और इनमें क्या खास फीचर मौजूद है।
Redmi 9 prime
इस फोन में 6.53-इंच की FHD + IPS LCD स्क्रीन, MediaTek Helio G80 चिपसेट, 4GB रैम और 64/128GB स्टोरेज दिया गया है।

कैमरें कि बात करे तो इसमें 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर, 5MP मैक्रो सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ 13MP का रियर कैमरा सेंसर देखनें को मिलता है। साथ हीं फोन 5,020mAh की बैटरी से लैस है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 9,999 रूपये से शुरू होती है।
Poco M2
Poco M2, पोको M-series की सबसे सस्ती और बेहतरीन पेशकश है। फोन में 400 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.53-इंच, FHD + IPS LCD स्क्रीन है। फोन MediaTek Helio G80 चिपसेट से लैस है। इसमें 6 जीबी रैम और 64/128 जीबी स्टोरेज है।
कैमरें कि बात करे तो इसमें 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर, 5MP मैक्रो सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ 13MP का रियर कैमरा सेंसर देखनें को मिलता है। साथ हीं फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 9,999 रूपये से शुरू होती है।
Realme Narzo 20A
Realme Narzo 20A एक बजट गेमिंग डिवाइस है जिसकी कीमत 8,499 रुपये से शुरू हो जाती हैं। फोन में 6.5 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है, जिसमें 480 नॉट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 665 चिपसेट देखने को मिल रहा है।

कैमरें कि बात करे तो इसमें 2MP मैक्रो सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ 12MP का रियर कैमरा सेंसर देखनें को मिलता है। साथ हीं फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है, जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें आपको दो वेरिएंट मिलता है। 4GB / 64GB वैरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है, वहीं 3GB / 32GB वैरिएंट की कीमत 8,499 रूपये से शुरू होती है।
Samsung Galaxy M02s
हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy M02s की कीमत वर्तमान में 3GB / 32GB वैरिएंट के लिए 8,999 रुपये और 4GB / 64GB वैरिएंट के लिए 9,999 रुपये है। फोन में 6.5 इंच HD+ PLS IPS स्क्रीन है। इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 450 चिपसेट देखने को मिल रहा है।

कैमरें कि बात करे तो इसमें 2MP मैक्रो सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ 13MP का रियर कैमरा सेंसर देखनें को मिलता है। साथ हीं फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का कैमरा भी मौजूद है।