देशभर में कोरोना वायरस के बढते खतरे कोे देखते हुए रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से जनता कफ्र्यू की अपील की थी। जिसका असर देशभर में देखने को मिला लोग अपने अपने घरों में रहें। लेकिन आज सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगोें को जनता कफ्र्यू के प्रति गंभीर होने की सलाह दी है।
देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 396 मामलें सामने आ चुके है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश की जनता से अपील कर कहा कि कोरोना वायरस से खुद और अपने परिवार की रक्षा करें। लाॅकडाउन के समय सरकार की तरफ से दिए गए निर्देंशों का गंभीरता से पालन करें। पीएम मोदी ने राज्य सरकारों से भी अपील करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाए।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता से लाॅकडाउन को गंभीरता से लेने की अपील की है। योगी ने ट्वीट कर लिखा कि आप सब से पुनः अपील है। कि लाॅकडाउन को गंभीरता से लें। घर के अंदर रहें, अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं। सभी से अनुरोध है कि निर्देशों, नियमों और कानूनों का पालन करें और इस महामारी के विरूद्ध लड़ाई में सरकार के साथ मिल कर काम करें। सतर्क रहें, जागरूक रहें।