फ्लिपकार्ट का फेस्टिव सेल सीजन शुरू होने से पहले बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई हैं। फ्लिपकार्ट की ओर से उसके ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया जो देश के लोगों को ही नहीं बल्कि व्यापारियों की और से नापसंद किया जा रहा है।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने सरकार से फ्लिपकार्ट के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई शुरू करने की मांग की है। फ्लिपकार्ट ने अपने ऑफिसियल ट्वीट अकाउंट से नागालैंड को भारत से बाहर का हिस्सा बताया, जिसको लेकर सोशल मीडिया सभी अपनी प्रतिक्रिया प्रकट कर रहे है।
कैट ने कहा की “वो इस गंभीर मामले को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने उठाएगा। उस ट्वीट को डिलीट कर देने से फ्लिपकार्ट को माफी नहीं मिल सकती है। भारत में रहकर देश के एक राज्य को देश से बाहर बताना एक अक्षम्य अपराध है, जिसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।”
प्रवीण खंडेलवाल ने आगे कहा कि यह बात बेहद चौंकाने वाला और अविश्वसनीय है। नागालैंड को “भारत के बाहर” कहकर फ्लिपकार्ट ने नागालैंड और पूर्वोत्तर के लोगों की भावनाओं का न केवल अपमान किया है, बल्कि हर भारतीय को आहत किया है।
आज फ्लिपकार्ट ने नागालैंड को भारत के बाहर का हिस्सा बताया है, कल वो लद्दाख को भी भारत के बाहर का हिस्सा कह सकते हैं। फ्लिपकार्ट के बयान ने भारत की संप्रभुता को चुनौती दी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के गंभीर और गलत बयान जो केवल एक दुश्मन ही कह सकता है, के लिए कोई माफी स्वीकार नहीं की जा सकती। क्योंकि यह बयान फ्लिपकार्ट के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से किया गया है। इसलिए इसे किसी के व्यक्तिगत विचार के रूप में नहीं लिया जा सकता है।
कुछ दिनों पहले फ्लिपकार्ट ने नागालैंड के एक ग्राहक को दिए जवाब में बताया कि वह राज्य में डिलीवरी क्यों नहीं कर रहा है। एक ग्राहक को जवाब देते हुए फ्लिपकार्ट के ऑफिसियल ट्विवटर अकाउंट से कहा गया, “इसके लिए हमें क्षमा करें। हम हमारे साथ खरीदारी में आपकी रुचि की सराहना करते हैं।हालांकि, हम भारत के बाहर सेवाएं प्रदान नहीं करते हैं।”
सोशल मीडिया में फ्लिपकार्ट का ट्वीट वायरल होते ही फ्लिपकार्ट टीम ने एक दिन बाद माफी मांगते हुए फ्लिपकार्ट की ओर से कहा गया, ” पहले अनजाने में हुई गलती के लिए हमें बेहद खेद है। हम नगालैंड के क्षेत्रों सहित पूरे देश में सेवाभाव सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं। हम आपके साथ जुड़ने और वर्तमान में उपलब्ध विकल्प प्रदान करने में खुश हैं।”
फ्लिपकार्ट त्योहारी सीजन फ्लैगशिप छह दिवसीय ‘बिग बिलियन डेज’ सेल की शुरुआत 16 से 21 अक्टूबर के बीच होने जा रहा है। फ्लिपकार्ट के अनुसार कोरोना से परेशान अपने ग्राहकों को वह इस महासेल के दौरान सभी वर्गो में खास ऑफर देते हुए मुस्कुराने का मौका देगा।कंपनी के अनुसार फ्लिपकार्ट प्लस कस्टमर्स को इस महासेल का लाभ 15 अक्टूबर से ही लेने का मौका मिल सकेगा।