{ फ़िरोज़ाबाद से दिव्यांशु पूरी की रिपोर्ट }
यूपी के फ़िरोज़ाबाद में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली है ,मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अपने खर्चे पर गरीब हिन्दू जोड़ो को हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी करा कर मिशाल पेश की है।

एक हिन्दू लड़की लड़का को हिन्दू रीति रिवाज के साथ सात जन्मों के परिणायसूत्र के बंधन में बाधा, शादी का पूरा खर्चा मुस्लिम समाज ने उठाया है ,हिन्दू मुलिम की एकता की मिसाल को देखकर जिला प्रशासन भी हैरत में पड़ गया।

समाज के अंदर सभी प्रकार के लोग रहते है पर कुछ लोग कुछ न कुछ अलग कर अपने को फ़रिश्ते होने का उदाहरण देते रहते है। ऐसी ही इंसानियत से भरी मिशाल पेश की चिराग उद्दीन ने और उनके साथियों ने जिन्होंने एक गरीब परिवार को सहारा दिया और उनकी लड़की के विवाह का खर्चा कुछ लोगो ने मिल कर उठाया वो भी बिना किसी मजहब को देखे हुए।

एक हिन्दू परिवार की खुशियों को कुछ मुस्लिम भाइयो ने लौटाई और एक हिन्दू परिवार की कन्या का विवाह अपनी बहन बेटी समझ कर, वही इस विवाह ने दो परिवारों को नही बल्कि दो धर्मो के लोगो को भी इंसानियत प्यार मोहब्बत का पाठ पढ़ाया है जिसमे हिन्दू परिवार के लड़की लड़की का विवाह भी हुआ और देश भर में दिलो में भेदभाव करने वाले लोगो को करारा तमाचा भी जड़ा है।

वही इस विवाह से गरीब लड़की का पिता उसका परिवार तहे दिल से मुस्लिम भाइयो को धन्यवाद दे रहा है और पूरा परिवार खुश है और यह कहता नही थक रहा है कि इंसानियत आज भी जिंदा है ऊपर वाला किसी भी रूप में मदद करता है चाहे मुस्लिम भाई के रूप में या किसी भी रूप में।