राजधानी दिल्ली में आग लगने का सिलसिला जारी है। इस बार आग का तांडव परिवहन विभाग के मुख्यालय में देखने को मिला है। सुबह के समय सर्वर रूम में आग लगी थी। आग लगने के बाद घटनास्थल पर दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। करीब आधे घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया।
आपकों बता दें कि, आग सर्वर रूम में लगी है, इसलिए नुकसान ज्यादा हो सकता है। हालांकि कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी तक कोई भी बयान विभाग की तरफ से सामने नहीं आया है। वहीं, ये विभाग दिल्ली के परिवहन मंत्रालय के तहत आता है।
बता दें कि दिल्ली में लगातार आग की कई घटनाएं सामने आ रही है। पिछले दिनों पटपड़गंज इलाके में भीषण आग लग गई थी। इसमें कई व्यक्ति घायल भी हुए,इसके आलाव पीरागढ़ी क्षेत्र में बैट्री की एक फैक्ट्री में आग लग गई थी और इसके बाद फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा भीषण धमाके के साथ ध्वस्त हो गया था। हादसे में एक दमकलकर्मी की मौत हो गई।