1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. देश के प्रधानमंत्री अब फिल्मों में आएंगे नजर! जानिएं आखिर इसके पीछे की वजह

देश के प्रधानमंत्री अब फिल्मों में आएंगे नजर! जानिएं आखिर इसके पीछे की वजह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश के प्रधानमंत्री अब फिल्मों में आएंगे नजर! जानिएं आखिर इसके पीछे की वजह

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: ‘नरेन्द्र दामोदर दास मोदी’ एक ऐसी शख्सियत जिन्होनें एक चायवाले से लेकर देश की कमान अपने हाथों में ले ली। जी हां नरेन्द्र मोदी आज के समय में ऐसी शख्सियत बन चुके है जिनकी लाइफ पर कई फिल्में बन चुकी है। सीएम से पीएम तक का सफर और फिर पीएम बनकर विदेशों में भारत को पहचान दिलाने का जिम्मा जिस ढंग से नरेन्द्र मोदी ने संभाला वो सच में काबिले तारिफ है। पीएम मोदी के कामों को नाटकीय रुपांतरण के तौर पर कई बार पर्दे पर लाया गया है। तो अब एक बार फिर पीएम मोदी की गूंज सिनेमाघरों में सुनाने की तैयारी हो रही है।

जी हां आपको बता दें कि पीएम से प्रेरित फिल्म एक और नरेन का निर्माण जल्द ही शुरू करने की तैयारी हो रही है। इस फिल्म की खास बात ये रहेगी कि इसमें स्वामी विवेकानंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के बारे में बताया जाएगा और इस फिल्म में गजेंद्र चौहान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जिन्होंने मशहूर टीवी सीरियल ”महाभारत” में युधिष्ठिर की भूमिका निभाई थी।

फिल्म की स्टोरी क्या होगी?

इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे मिलन भौमिक। डायरेक्टर मिलन मानते हैं कि विवेकानंद ने अपनी पूरी जिंदगी सिर्फ भाईचारे का संदेश दिया था, वहीं नरेंद्र मोदी को वे एक महान नेता मानते हैं जिन्होंने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इसीलिए इस फिल्म में दोनों की जिंदगी के बारे में बताया जा रहा है।

शूटिंग और रिलीज डेट क्या है?

फिल्म के डायरेक्टर ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग 12 मार्च को शुरू होगी जोकि गुजरात और कोलकाता में की जाएगी। और ये फिल्म अप्रैल में पूरी होगी साथ ही इस फिल्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

फिल्म में गजेन्द्र चौहान को ही क्यों कास्ट किया?

बता दें कि फिल्म एक और नरेन में अभिनेता गजेंद्र चौहान  अभिनय करेंगे। जिसको लेकर एक्टर ने  कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले 20 सालों से निजी तौर पर जानते हैं। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के नाते ऐसी शख्सियत का किरदार निभाना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि इससे पहले भी मोदी के ऊपर एक फिल्म बनी है जिसमें विवेक ओबेरॉय लीड रोल में नजर आए थे।और इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। अब पीएम मोदी की दूसरी फिल्म एक और नरेन दर्शकों को कितनी पसंद आती है ये तो मोदी के जन्मदिन के दिन पता लग ही जाएगा। हालांकि पीएम की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है तो फिल्म की शूटिंग से पहले ही ये कयास लगाये जा रहे है कि ये फिल्म बाक्सऑफिस पर कमाल कर देगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...